Skip to main content

Posts

Showing posts with the label my imagination

एक सोच सी है वो...

मेरी एक सोच सी है वो.... जाने वो कहाँ रहती है| कभी कभी ख्यालों मे आती है.. फिर पता नहीं कहां चली जाती है | जब महसूस करता हूँ अच्छा लगता है.. सब अपना और सच्चा लगता है | उसे याद करके समय थम सा जाता है...और मन उसके ख्यालों मे खो जाता है | कभी कभी मन कुछ न बोलकर सिर्फ उसे महसूस करने को करता है | साथ बैठ के समय बिताने का मन करता है | बस ऐसे ही वो बोलती रही और मैं उसे सुनता रहूँ | ऐसे ही जीवन के उन हसीं पालो को उसके साथ जीता रहूँ | पर ये तो मेरी एक सोच है. पता नहीं कहां और कैसी होगी वो | पता नही क्या वो भी यही सोचती है, जो मै सोचता हु | जाने कब मैं उससे मिल पाऊंगा... और अपनी इस सोच को साकार कर पाऊंगा... और न जाने कब मैं अपने दिल की बात उससे कह पाउँगा | तब तक मेरी ये सोच  एक सोच ही है | एक सपना है जो मेरे दिल मे ही है |